हापुड़। जन्माष्टमी पर घर जाने के लिए रेलयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने पदमावत व अयोध्यक्ष एक्सप्रेस में एक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में एक छह सितंबर से नौ सितंबर तक एक अतिरिक्त कोच लगाया गया है। अयोध्या से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में सात सितंबर से आठ सितंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन कराया जाएगा।