फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बहादुरगढ़ थाने के पास मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

Wed, 06 Sep 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान से कई मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव डहराकुटी निवासी मयंक चौहान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि थाने के पास स्याना रोड पर उसकी मोबाइल की दुकान है। मंगलवार को वह रोजाना की तरह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। बुधवार की सुबह जब दुकान पर वापस लौटा और दुकान खोली तो दुकान की पीछे की तरफ की दीवार कटी हुई थी। वहीं दुकान में रखे पुराने 15 स्मार्टफोन, पुराने सही पांच स्मार्टफोन, 30 चिप, पेन ड्राइव, रिपयेरिंग मशीन, टेबलेट, दस नए कीपेड वाले मोबाइल और दुकान में लगे इंर्वटर और बैट्रा चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और कार्रवाई की मांग की है।

थाने के पास पहले भी क्लीनिक में हुई थी चोरी

करीब 20 दिन पहले थाने के पीछे ही छत के रास्ते से क्लीनिक में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी चोरी की थी। पुलिस थाने के आसपास बदमाशों में खौफ नहीं दिख रहा है, जिससे इस तरह की घटना बढ़ रही हैं। जबकि क्लीनिक में हुई चोरी की घटना का खुलासा भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है कि मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना के संबंध में जांच कराई जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें