फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत दूसरे जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी की गई हैं। इससे 25 और 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा में दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 134 बसों का संचालन होता है। 25 और 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। यहां दूसरे जिलों के 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, जिले के अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित अन्य जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा छूटने के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को बसों की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए जरूरत के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
यात्रियों का दबाव बढ़ने पर रिजर्व बसों को भी सड़कों पर उतारने की व्यवस्था की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि पीईटी अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें