फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त एसी कोच, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और त्योहारी सीजन में सफर करना आसान होगा।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। दिवाली से पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में वेटिंग 107 तक पहुंच गई है। वहीं, थर्ड एसी कोच में भी 30 से अधिक यात्रियों की वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है।

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी-दिल्ली और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में दो से 13 नवंबर तक, जबकि दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में तीन से 14 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे इन ट्रेनों में एसी श्रेणी की अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को सीट मिलने में सहूलियत होगी और उनका आवागमन सुगम बनेगा। रेलवे का प्रयास है कि त्योहारों पर यात्रियों को यात्रा के दौरान कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें