फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो बहनों पर तेजाब डाला: रिश्ता टूटने के बाद भी शादी को दबाव बना रहा था आरोपी, इनकार करने पर किया हमला

Sun, 30 Aug 2026 11:07 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में एक युवक ने घर में घुस कर सगी बहनों पर तेजाब डाल दिया। गंभीर हालत में झुलसी युवतियां मेरठ भर्ती कराई गई हैं। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
 
विज्ञापन
acid attack - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव में दो बहनों पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में दोनों बहनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंभावली थाना इलाके के गांव निवासी व्यक्ति ने हापुड़ निवासी युवक पर घर में घुस कर उनकी दो बेटियों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। दोनों युवतियों को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
 

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का रिश्ता हापुड़ की आवास विकास कालोनी के रहने वाले हर्ष के साथ तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद जानकारी हुई कि हर्ष नशा करता है। जिस कारण रिश्ता तोड़ दिया। 

 

पीड़ित का कहना है आरोपी लगातार उनकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था। स्पष्ट इंकार करने पर वह भड़क गया। 

रात सवा दो बजे दीवार फांद कर घुसा घर में
आरोप है कि युवक शनिवार रात करीब सवा दो बजे बोतल में तेजाब लेकर दीवार फांद कर घर में घुस गया। आहट सुनकर उनकी बेटी की आंख खुल गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, युवक ने उस पर तेजाब डाल दिया। बड़ी को बचाने की कोशिश करने पर छोटी बेटी पर भी तेजाब फेंका। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।

 
विज्ञापन

भाग रहे आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा 
शोर मचाने पर ग्रामीण जाग गए। जिन्होंने भागने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया। जिसे 112 पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तेजाब से झुलसी युवतियों का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें