फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला दरोगा पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी महिला दारोगा ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न मिलने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पायल रानी ने दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी शादी दो दिसंबर 2022 को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन से साथ हुई थी। शादी से पहले ही उनका चयन उपनिरीक्षक के पद पर हो चुका था, लेकिन शादी में मिले दान दहेज से पति गुलशन ससुर नरेेंद्र, सास गीता, जेठ कमल, जेठानी कोमल, नंद सलोनी, पायल और बहनोई रिंकू खुश नहीं थे। शादी के बाद ही आरोपी 10 लाख रुपये नकद व एक कार की मांग करने लगे।
शादी के करीब तीन महीने बाद वह उपनिरीक्षक की ट्रेनिंग के लिए मुरादाबाद चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उनसे उसके वेतन की मांग करने लगे। इसके बाद पति व ससुराल वाले उन पर 10 लाख रुपये का लोन लेने का दबाव बनाने लगे। लोन लेने के बाद उस पर कार लेकर देने का दबाव बनाया जाने लगा।
विज्ञापन


महिला दारोगा का आरोप है कि जब उन्होंने सैलरी देने से मना कर दिया तो पति ने उनके किराये के कमरे पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की। अब पति चेहरे पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देता है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें