फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुश्तैनी जमीन पर प्लॉटिंग कर सैंकड़ों लोगों को बैनामा करने का आरोप, 134 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी आनंद सिंह, रविंद्र सिंह, मनजीत सिंह व गुरनाम सिंह ने कुछ लोगों पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर प्लॉटिंग कर अवैध रूप से सैंकड़ों लोगों को बैनामा करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 134 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें जमीन के खरीदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में पीड़ितों ने बताया कि गांव अब्दुल्लापुर बसंत उर्फ फरीदपुर गोयना के जंगल में उनकी पुश्तैनी भूमि है। यह भूमि उनके पिता करतार सिंह व दादा लोहरा सिंह के नाम बराबर हिस्से में थी। वर्ष 1985 में न्यायालय में दायर वाद का निस्तारण वर्ष 2002 में हुआ था। इसमें दोनों पक्षों को सहस्वामी घोषित कर किया गया था। आरोप है कि उनके दादा लोहरा सिंह के अन्य वारिसों ने षड्यंत्र के तहत अपने हिस्से से अधिक भूमि का वर्ष 2022 में किसी अन्य व्यक्ति को इकरारनामा कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने बिना बंटवारे के ही इस जमीन प्लाटिंग कर अवैध रूप से सैंकड़ों लोगों के नाम बैनामा भी कर दिए। बेची गई जमीन में उनके हिस्से की भी भूमि शामिल थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस व एसपी से मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद विवश होकर वह न्यायालय की शरण में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें