फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार के रुपये न देने पर दुकान में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति व उसके पुत्र पर दुकान के उधार रुपये न देने पर उनकी मां व पत्नी के साथ दुकान में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवक ने एसपी से शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर की रात करीब सात बजे उनकी मां अपनी परचून की दुकान पर बैठी थीं। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और उनकी मां से उधार सामान मांगने लगा। उनकी मां ने व्यक्ति से पिछले उधार के रुपये पहले देने की बात कही। आरोप है कि व्यक्ति जबरन उनकी दुकान में घुस आया और उनकी मां से छेड़छाड़ कर गल्ले में रखी दो हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गया।
वह इसकी शिकायत करने व्यक्ति के घर पहुंचा। इस दौरान व्यक्ति ने उनकी दुकान पर कभी न जाने की बात कही। शनिवार की रात करीब सात बजे उनकी पत्नी दुकान पर बैठी हुई थीं। इसी बीच व्यक्ति का पुत्र दुकान पर आया और पत्नी से उनके बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन

पत्नी के उसके थोड़ी देर में आने की बात आरोपी से कही। इसके बाद गुस्साये आरोपी ने दुकान में घुसकर उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी यहां से भाग गया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें