फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कृषि भूमि के एग्रीमेंट के लाखों रुपये हड़पने का आरोप, मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़।
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र गांव ददायरा निवासी बुजुर्ग त्रिलोकचंद ने गांव धनौरा निवासी एक व्यक्ति पर उनकी कृषि भूमि के एग्रीमेंट के लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर व्यक्ति ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
त्रिलोकचंद (80) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि का एग्रीमेंट गांव के ही अरुण के माध्यम से सुभाष निवासी गांव धनौरा व राकेश त्यागी निवासी गौतमबुद्धनगर के साथ किया था। आरोप है कि सुभाष व राकेश द्वारा दिए गए लाखों रुपये अरुण ने अपने पास रख लिए थे। आरोपी अरुण ने धनराशि सुरक्षित रखने और समय पर उन्हें देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अरुण की बातों पर विश्वास कर लिया। कुछ दिन बाद उन्होंने आरोपी से अपने रुपये की मांग की तो आरोपी बहाने बनाकर उन्हें टरकाता रहा। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे रास्ते में अरुण से उन्होंने अपने रुपये की मांग की। इस दौरान आरोपी ने गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग किसान की तहरीर पर अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें