फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मासूम पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला रविदास चौक निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दो साल की बेटी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित इलमा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम को वह घर पर अकेली थी। गोद में उसकी दो साल की बेटी थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान पड़ोसी वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। उसने आरोपियों को गाली-गलौज करने से रोका, तो उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। उनकी दो साल की बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हंगामा होने और शोर मचाने पर आरोपी अन्य पड़ोसियों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें