फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर में चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव सिखेड़ा के निकट रेलवे लाइन पर शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को रेलवे लाइन से हटाकर कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संभवत: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें