फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जन्मदिन पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर किया हमला

Sat, 14 Feb 2026 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाकर युवक पर कुछ आरोपियों ने लाठी-डंडों और लाेहे की राॅड से हमला कर दिया। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी रेनू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 26 जनवरी 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पुत्र मनीष कुमार के दोस्त आयुष का फाेन आया था। आयुष ने फोन कर मनीष को एक जन्मदिन पार्टी में जाने के बहाने बुला लिया। आरोप है कि मनीष जब आयुष के पास पहुंचा तो वहां पहले से तीन-चार बाइक पर कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे। मनीष ने पहले उनके साथ जाने से मना किया, लेकिन आयुष के कहने पर वह उनके साथ चला गया। इसके बाद आरोपी मनीष को दादरी अंडरपास से दस्तोई रोड स्थित टी-प्वाइंट के पास ले गए। यहां आरोपियों ने अपने कुछ और साथियों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में पांच बाइकों पर सवार करीब 12 युवक और पहुंच गए। आरोपियों में सतेंद्र, भूषण डीजे वाले के दो भांजे, सनी, जतिन सहित अन्य अज्ञात युवक भी शामिल थे। सभी ने मिलकर मनीष को लाठी-डंडों व लोहे की राॅड आदि से हमला कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें