फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पसवाड़ा में अवैध पटाखों के साथ पकड़ा आरोपी

Thu, 18 Sep 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने पसवाड़ा गांव में मुखबिर की सूचना पर एक युवक के घर पर भंडारण किए गए करीब छह लाख रुपये के पटाखे बरामद किए है। आरोपी का एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बुधवार को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की गांव पसवाड़ा में एक मकान में दीपावली पर बिक्री करने के लिए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने गांव निवासी गोलू के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मकान से अलग अलग 30 कार्टून से विभिन्न पटाखों को बरामद किया। बरामद किए गए पटाखों की कीमत करीब छह लाख रुपये है। सीओ ने बताया कि आरोपी का एक साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पटाखे पड़ोसी जनपद अमरोहा से खरीदे थे जिनको दीपावली पर बिक्री किए जाने थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार साथी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें