फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव में दादा-दादी की मौत के बाद अकेली रह रही किशोरी के साथ चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसने दूसरा निकाह कर लिया था, इसके बाद उसकी पुत्री अपने दादा-दादी के पास रहने लगी थी। कुछ समय पहले दादा-दादी की भी मृत्यु हो गई और अब वह अकेली रह रही थी। जबकि उसका खर्च वह देती थी। दो अगस्त की रात करीब आठ बजे किशोरी ने मां को फोन कर आपबीती बताई, इसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मां अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
किशोरी ने बताया कि उसके चाचा दानिश ने घर में अकेली होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी दानिश पुत्र हसरत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें