हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिला बरेली के थाना बारादरी से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये की इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अभिषेक निवासी सैनिक कॉलोनी जिला बरेली को चमरी फाटक के पास से गिरफ्तार किया। नगर कोतवाली पुलिस मंगलवार को चमरी फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2024 से जिला बरेली के थाना बारादरी से हत्या के प्रयास के एक मामले में लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी बरेली ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर जिला बरेली के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।