फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरेराह तीन सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर उनकी तीन पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बचाव व विरोध करने पर आरोपियों ने पिता व मामा के पुत्र को पीटकर उनपर पथराव भी कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


व्यक्ति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी एक बालिग व दो नाबालिग पुत्रियां उनके साले के पुत्र के साथ घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में बंटी, प्रशांत व अर्जुन ने उन्हें रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की। बचाव करने पर आरोपियों ने उनके साले के पुत्र को जमकर पीटा।

इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी पुत्रियों को गलत इरादे से खींचने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उनपर पथराव कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें