फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

विज्ञापन
तेज धूप से बचने का प्रयास करती स्कूटी पर बैठी युवती। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर उमस का असर बना रहा। धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की औसत रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। तापमान बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद आर्द्रता के कारण लोगों को उमस परेशान करती रही। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही भी गर्मी के कारण प्रभावित दिखाई दी।
मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने की स्थिति में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे मौसम सुहाना होने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक बादल और बारिश का असर रहने पर तापमान सामान्य से नीचे जाने की संभावना है। मौसम के करवट लेने से दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें