फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर महिला, पति और बेटे को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी परिवार पर घर में घुसकर उसके, उसके पति और नाबालिग बेटे के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 18 जुलाई की शाम पड़ोस का एक व्यक्ति नशे की हालत में उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज और अशोभनीय हरकतें करने लगा। विरोध करने पर वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और अन्य सामान लेकर उसके घर में घुस आया। पीड़िता का आरोप है कि सभी ने मिलकर घर के अंदर पढ़ाई कर रहे उसके 15 वर्षीय बेटे को पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे महिला के पति को भी आरोपियों ने पीट दिया। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई और उसे भी पीटा गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने बताया कि घायल बेटे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसके सिर में 15 टांके लगाए गए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें