फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी से कंपनी के 18.41 लाख रुपये गबन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात गांव पटना स्थित सूर्या एग्रीमार्ट इंडिया प्राइवेट कंपनी के निदेशक वरुण आर्य ने अपने एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एकाउंटेंट प्रवेश शर्मा पर कंपनी के 18.41 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर प्रवेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

वरुण आर्य ने बताया कि उनकी कंपनी पशु आहार का निर्माण करती है। प्रवेश शर्मा नौ वर्षों से एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। उस पर मजदूरों, माल और भाड़े के नकद भुगतान व हिसाब-किताब की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन

13 मई 2026 को हिसाब मिलान करने पर 18.41 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। प्रवेश शर्मा ने यह धनराशि निजी कार्य में प्रयोग करने की बात स्वीकार की। उसने इसे रोकड़ बही खाते में जमा करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन


आश्वासन के बाद प्रवेश शर्मा कंपनी नहीं आया। 14 जुलाई को वरुण आर्य उसके घर पहुंचे, जहां उसकी पत्नी मिली। पत्नी ने बताया कि पति 15 दिन में लौटेंगे कहकर कहीं बाहर गए हैं। वरुण आर्य को इस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें