फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत

Sun, 10 May 2026 10:33 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हापुड़ जिले में एक कैंटर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार दो महिलाएं और आठ माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आठ माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे गांव जखेड़ा रहमत के पास हुआ, जहां बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। 
विज्ञापन



 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर सवार दो महिलाओं और एक आठ माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया तथा मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। 

 

पुलिस की प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हरदोई के मांझ गांव निवासी अभिषेक की पत्नी श्रीदेवी (28) और उनके 8 माह के बेटे अभिजीत के रूप में हुई है। तीसरी मृतक बरेली के फतेहगंज पूर्वी स्थित सकतीया सिंगवाली गांव निवासी लालाराम की पत्नी सावित्री देवी (32) हैं। 

 
विज्ञापन

हादसे में लालाराम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें