फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार वाहन ने होमगार्ड को मारी टक्कर, घायल

Tue, 03 Feb 2026 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने होमगार्ड को मारी टक्कर
विज्ञापन

बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे स्थित मन्नत होटल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे होमगार्ड को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े दस बजे कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित पुराने हाईवे पर मन्नत होटल के सामने एक कार व दूध से भरे कैंटर की भिड़ंत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर लेपर्ड पर सवार हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार व होमगार्ड विनोद कुमार मौके पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद दोनों हाईवे पर यातायात नियंत्रण करने के बाद दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने होमगार्ड विनोद ने जोरदार टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल सुधीर व राहगीरों ने होमगार्ड को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। फुटेज में वाहन को ज्ञात कर इसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें