हापुड़। भीषण गर्मी और लू से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल किया जा रहा है। यह सफल होता है तो जल्द ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। सोमवार को कुछ ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ये एसी हेलमेंट पहनाए गए।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हैदराबाद की एक कंपनी ने इसका प्रस्ताव दिया है। इसके आराम और क्षमताओं पर फीडबैक आने के बाद फैसला लिया जाएगा। अगर इस पर पुलिसकर्मियों के सुझाव सकारात्मक आते हैं, तो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इन्हें खरीदा जाएगा। सीएमओ डा. सुनील कुमार त्यागी ने भी यातायात पुलिस कर्मियों को किट दी थी। जिसमें ओआरएस समेत अनेक चीजें थी।