हापुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत हापुड़ के जिज्ञासा आयाम के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाकुंभ में निशुल्क सेवा शिविर कैंप के लिए प्रस्थान किया।
जिला संयोजक तुषार भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की देश एवं हिंदू संस्कृति को जब-जब आवश्यकता पड़ी है, सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस महाकुंभ में आने वाले सभी करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है और उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो इसके लिए भी विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री तरुण सिंह, प्रांत अध्यक्ष डॉ.घनश्याम वत्स, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने सोल पहनाकर सभी को रवाना किया। जिसमें मुख्य रूप से प्राण संयोजक जिज्ञासा संदीप कुमार, आशीष दीक्षित, अनुज तोमर, आकाश शर्मा, आदित्य अग्रवाल, कार्तिक गौड, अनुज वर्मा मौजूद रहे।