फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शातिर अपराधी है पुलिस मुठभेड़ में घायल अबुजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया आरोपी अबुजर शातिर अपराधी है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में चार अक्तूबर को रात करीब नौ बजे हुए विवाद में गांव निवासी अबुजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे समुदाय के लोग पर हमला कर घायल कर दिया था। वहीं, दबाव बनाने के लिए अपने मुर्गी फार्म पर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अबुजर और उसके साथियों के कृत्य से गांव में अफरातफरी और भय का माहौल बन गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष के अंकुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। अबुजर के साथी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, लेकिन वह नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश पर अबुजर पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के लिए चलाई गई गोली पैर में लगने से अबुजर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है, जिस पर हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी, गुरुग्राम समेत अन्य थानों में चोरी, मारपीट, धमकी देना समेत अन्य धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें