हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू श्रीनगर निवास एक युवती का बस में चढ़ते समय बदमाशों ने बैग झपट लिया। महिला ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएचओ सदर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यू श्रीनगर निवासी नेहा यादव बीती 26 अक्तूबर को अपनी चाची के साथ दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ रही थीं।
तभी दो-तीन अज्ञात बदमाशों ने दो बैग छीन लिए। इस बात का पता लगने पर पीड़िता ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन छोटा बच्चा साथ होने के कारण बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि बैग में एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चार हजार रुपये और नए कपड़े रखे थे।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद