कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने मास्टर ट्रेनर को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अनुपस्थित रहे 34 मास्टर ट्रेनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने मंडी परिसर में हो रही ईवीएम की सीलिंग की भी जांच की।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में डीएम ने निर्वाचन संबंधी जानकारी देते हुए निर्वाचन में प्रयोग किए जाने वाले प्रारूपों को भरने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया। इनमें कुछ मास्टर ट्रेनर अनुपस्थित रहे।
इनमें नौ पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी व 11 माइक्रो ऑबजर्वर अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इसके अलावा डीएम ने मंडी परिसर में आबजर्वर के साथ ईवीएम की सीलिंग प्रक्रिया की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के निर्देश हैं।