फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 100 मीटर दौड़ में अभिनव, 200 में आशी अव्वल

विज्ञापन
 खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गढ़ रोड स्थित डॉ.अंबेडकर जूनियर स्कूल में शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं कराई गईं। इसमें छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा दिखायी।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ.लक्ष्मण सिंह गौतम ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर दौड़, रस्सी कूद, बोरी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। 100 मीटर दौड़ में अभिनव, कुणाल व हर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में आशी व प्राची, संदीप व सुबिका तथा भास्कर व मनस्वी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में राम सिंह व प्रिया, यश व लक्ष्मी, अनुज व ध्रुव ने क्रमश। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में हेमंत व अंशु, काजल व अल्वी, परी व रिया ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ऑक्टोपस दौड़ में वंश व रिया देव व सिमरन तथा वंश, कामया, मयंक व पलक ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। नींबू चम्मच दौड़ में रिया, पुष्पेंद्र व कोमल, यशवर्धन, ओमवीर व लेविसा लक्ष्य, हिमांशु व दीपिका ने क्रमश: अपने-अपने समूह में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीन टांग दौड़ में नवी, दीपांशी, मयंक, वासु, वंश, माही व पारुल ने अपने-अपने ग्रुप में प्रथम स्थान, खुशी, शामिका, साहिल, प्रशांत, पीयूष दीपांशु, अल्वी व दीपिका ने द्वितीय स्थान कोमल, गुंजन, वसु राही, शिवम, गौरव, तनु व वंदना ने अपने-अपने समूह में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार गौतम, रेखा रानी, सहायक अध्यापक चेतन प्रकाश, रवि कुमार, पिंकी, प्रीति, अदिति, रितु, काजल सोनाली, मंजू का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें