फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अब्दुल्लापुर के युवक की पीटकर हत्या, परिजनों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
जसवीर का फाइल फोटो
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी जसवीर सिंह (35) का रविवार सुबह पड़ोस के गांव कल्याणपुर में आम के बाग में शव मिला। उनके गले और सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

परिजनों ने जसवीर की पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका जताई। शाम को गुस्साए परिजन कोतवाली पहुंचे और घेराव कर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर परिजन करीब आधे घंटे बाद लाैट गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के बड़े भाई मंशे ने बताया कि उनके छोटे भाई जसवीर सिंह खादर स्थित एक फार्म हाउस में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात थे।
उन्होंने बताया कि जसवीर शनिवार दोपहर को मां के पास आए थे और उनसे पांच सौ रुपये लेकर चले गए थे। तब से जसवीर घर नहीं पहुंचे। पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे जसवीर का शव गांव कल्याणपुर के आम के बाग में खून से लथपथ मिला। परिजनों ने बताया कि जसवीर के चेहरे पर चोट के निशान हैं। वहीं गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। शव को देखकर पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव के आसपास शराब के कुछ पैकेट्स, गिलास, ईनो और एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें