फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुल्हन ने किया पति का कत्ल! इस बात से थी नाराज, आरिश हत्याकांड में नया मोड़; सास ने दर्ज कराया बहू पर केस

Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के आरिश हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मां ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हत्या की आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
Aarish murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मां ने पुत्रवधू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अभी आरोपी दुल्हन और उसके परिजन फरार है, पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव निवासी महिला फलक नाज ने बताया कि उनके इकलौते बेटे आरिश (32) का निकाह 25 अप्रैल 2025 को बिजनौर के स्यौहरा निवासी रहीमा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही बहू उसके बेटे को जबरन शादी करने की बात कहते हुए उत्पीड़न करती थी। 

इस शादी से बहू खुश नहीं थी, आए दिन लड़ती रहती थी। कई बार दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ, लेकिन सामाजिक लोगों के कहने से मामला शांत हो जाता। पीड़िता ने बताया कि आठ अगस्त की रात को उसके बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


रात 12 बजे के आस पास कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग बेटे और बहू के कमरे में पहुंचे तो देखा आरिश लहूलुहान हालत में पड़ा था। ड्रेसिंग टेबल पर पिस्टल पड़ी हुई थी। इसके बाद पड़ोसी आरिश को मेरठ लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहू पर बेटे की हत्या का आरोप
मामले की जानकारी पुलिस को दी। सास ने बहू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। महिला फलक नाज का आरोप है कि बेटे को बहू ने ही मारा है। आरोप है कि मैंने तीन बार बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी, लेकिन हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन

बहू को पूछताछ के बाद छोड़ा
एसपी साहब से शिकायत के बाद 18 अगस्त को मुकदमा लिखा गया, इंस्पेक्टर ने बहू से पूछताछ की और उसे छोड़ दिया, उसके बाद से बहू और उसके परिजन फरार हैं। पुलिस बहू को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने पुत्रवधू पर बेटे को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें