फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, घर की दहलीज पर बह रहा पानी; लेना पड़ा रहा नाव का सहारा

Tue, 26 Aug 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर

सार

हर साल बाढ़ से किसानों की फसलें तबाह हो जाती हैं। जैसे ही बरसात का मौसम आता है, किसानों के लिए मुसीबत पैदा हो जाती है। बीते वर्षों की तरह इस साल भी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ से तबाही मची हुई है।
विज्ञापन
नाव का सहारा ले रहे गांव वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर से हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर में खादर क्षेत्र के लोगों की बैचेनी को दिन रात बढ़ा दी है। सड़क पर भारी जलभराव के बीच आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। रोजमर्रा के सामान को खरीदने के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर की दहलीज पर बह रही गंगा के पानी से होकर ही उनका आना जाना पड़ रहा है। अब जलस्तर से उठने वाली बदबू ने लोगों की रातों की नींद को भी उड़ाने का काम किया है। हालांकि मंगलवार को गंगा का जलस्तर स्थिर नापा गया। लेकिन ग्रामीणों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन

खादर क्षेत्र में हर साल बाढ़ से किसानों की फसलें तबाह हो जाती हैं। जैसे ही बरसात का मौसम आता है, किसानों के लिए मुसीबत पैदा हो जाती है। बीते वर्षों की तरह इस साल भी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ से तबाही मची हुई है। लठीरा गांव को जाने के लिए तो नाव और ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है।

पशुओं के चारा लाने के लिए हो रही है परेशानी
चक लठीरा ग्राम प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि गांव के मकानों तक पानी बह रहा है। जहां जहां पशुओं को बांधने की व्यवस्था है वह भी जलभराव हो रहा है। ऐसे में पशुओं का चारा लाने के लिए जान जोखिम में डालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिया गया भूसा भी खत्म हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम ने बताया कि मंगलवार को गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। हालांकि जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। गांवों में निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रामीणों को निरंतर जागरुक होने के लिए अपील की गई है। प्रशासन की ओर से जो भी मदद है वह दी जा रही है। -श्रीराम सिंह एसडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें