फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीजे विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा में डीजे पर हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक पर जानलेवा हमले कर दिया। पीडि़त के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


गांव जखैड़ा निवासी तेजपाल ने बताया कि उनका बेटा अनुज 26 अप्रैल की रात अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गया था। शादी समारोह के दौरान डीजे पर किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, जिसके बाद सभी अपने-अपने काम में लग गए। तेजपाल का आरोप है कि जब अनुज शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने अनुज पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने अनुज को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीडि़त परिवार का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर परिवार में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें