फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: गृहक्लेश में युवक ने स्कूटी में लगाई आग, धूं-धूंकर जली, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

Sun, 25 May 2025 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

रामलीला मैदान के पास स्थित एक आहते में रविवार शाम एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा और उसने अचानक उस पर तेल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मोहल्ला शंभुपुरा निवासी युवक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के बाहर एक युवक ने अपनी स्कूटी में अचानक आग लगा दी और फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


रामलीला मैदान के पास स्थित एक आहते में रविवार शाम एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा और उसने अचानक उस पर तेल छिड़कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि मोहल्ला शंभुपुरा निवासी युवक शराब के नशे में था और किसी व्यक्ति को आग न बुझाने की हिदायत देकर आरोपी फरार हो गए। इस दौरान आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। जिसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, बताया जा रहा है कि घर में क्लेश होने के बाद शराब के नशे में युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें