फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली के दिन खून-खराबा, युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Mar 2026 05:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूपी के हापुड़ जिले मे होली के दिन युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारी। सीने में गोली से मौत हो गई। तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली के दिन सनसनीखेज घटना हुई। गांव निवासी विजय कुमार (35) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को विजय कुमार गांव में सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे। 

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों ने आते ही तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली विजय के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। 

घायल अवस्था में परिजन विजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई
सीओ स्तुति सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई हुई है। तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन

गांव में मातम
होली जैसे पर्व पर हुई इस हत्या से गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें