फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला रामगंज के पास जिम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को कार सवार कुछ युवकों ने जमकर पीट दिया। इसमें युवक घायल हो गया और कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामगंज निवासी सक्षम त्यागी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित एक जिम में कसरत करने के लिए जाता है। बुधवार की सुबह भी वह जिम में कसरत करने के लिए गया था। कसरत कर बाइक से वह घर लौट रहा था। इसी बीच कार सवार पांच युवकों ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह किसी तरह बाइक लेकर यहां से भाग निकला और मोहल्ले के पास आ गया। आरोप है कि पीछा करते हुए कार सवार पांच युवक उसके मोहल्ले के पास तक आ गए और उसे घेर लिया। इसके बाद कार सवार युवकों ने उसे जमकर पीटा। इसमें वह घायल हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
सक्षम त्यागी ने बताया कि कार सवार पांच युवकों में से वह तीन युवकों को भली भांति जानता है। बाकी दो युवकों को सामने आने पर पहचान लेगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवक की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें