हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव छपकौली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पर वह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जाकर देखा तो युवक ने कमरे के छत में लगे हुक में रस्सी से लटकर आत्महत्या की है।
मृतक की शिनाख्त छपकौली निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि वह बहुत अधिक नशा करता था। उसके पिता कृष्णपाल काफी समय पहले गांव छोड़कर चले गए थे, जबकि मां का देहांत करीब बीस साल पहले हो गया था। घर में वह अकेला रहता था।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।