पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के हावल गांव में सात मार्च की शाम को पड़ोस के रहने वाले दबंगों ने युवती की पिटाई के बाद उसे ईंट मार कर घायल कर दिया था। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव हावल निवासी अफजाल ने बताया कि सात मार्च की शाम को बहन सानिया घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोस के रहने वाला दबंग आस मोहम्मद व नूर हसन आया और गाली गलौज कर अभद्रता कर विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आस मोहम्मद ने सानिया को ईंट मारकर घायल कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।