सिंभावली। गांव बक्सर निवासी अमीना ने थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि 11 मार्च की शाम उनकी ननद बकरियां चरा रही थी। वह अपनी ननद को बुलाने के लिए वहां पहुंची तो देखा कि गांव के ही रहने वाले समीर, निसाद, ताज उनकी ननद की पिटाई कर रहे थे। इसे देखकर वह ननद को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और पिटाई कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर उसके पति नाजिम, ससुर इमामुद्दीन और देवर आसिफ वहां पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर समीर, निसाद और ताज के खिलाफ अभद्रता, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना व अन्य धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।