फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: व्हाट्सएप पर भेजा शादी का कार्ड, क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 99500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव भटियाना निवासी मुनेश कुमार को साइबर ठगों ने शादी कार्ड का लिंक भेज दिया। लिंक खोलने पर साइबर ठगों ने उनके खाते से 99500 रुपये उड़ा लिए। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुनेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके मोबाइल में एक नंबर सेव था। एक दिन उनके व्हाट्सएप नंबर से इस सेव नंबर से एक शादी कार्ड एपीके का मैसेज आया। लिंक खोलने पर उनका फोन हैक हो गया था। इसके तीन दिन 23 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 99000 व 500 साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से निकाल लिए।
उन्होंने इसकी शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज की। इसके बाद उन्होंने उनके मोबाइल में सेव मोबाइल नंबर को उपयोग करने वाले व्यक्ति से खाते से रुपये निकलने का कारण पूछा तो व्यक्ति ने भी अपना मोबाइल उन्हें हैक होने बताया। रुपये से खाते निकलने के बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें