फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुष्कर्म मामले में अन्य आरोपियों की फिर होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। उड़ीसा नाबालिग घरेलू सहायिका से दुष्कर्म की घटना में एसपी ने मामले में निकाले गए नामों की एक फिर गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को पूरे रिकाॅर्ड के साथ तलब किया है।
विज्ञापन

उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के एक गांव के रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ हापुड़ के रेलवे रोड निवासी कारोबारी राजीव अग्रवाल के यहां घरेलू सहायिका रहते हुए दुष्कर्म हुआ था। राजीव के रिश्तेदार की दुकान पर काम करने वाले विकास ने नाबालिग के साथ मार्च-24 से जुलाई 25 तक कई बार घर पर ही दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म करने में नामजद आरोपी विकास को जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी रिकॉर्ड किए गए थे, जिसमें उसने एक ही आरोपी विकास द्वारा दुष्कर्म की बात कही थी। जिस आधार पर पुलिस ने बाकी आरोपियों के नाम जांच में निकाल दिए थे। अब मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म करने का आरोप में एक युवक को जेल भेजा गया था। अन्य आरोपियों के नाम किस आधार पर निकाले गए हैं, उनकी एक बार फिर गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें