फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रझैटी में लेनदेन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, युवती घायल

विज्ञापन
गांव लुहारी में पथराव के बाद जांच करतीं सीओ, व घायल युवती।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी में बृहस्पतिवार रात लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में दूसरे पक्ष की एक युवती घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पहले पक्ष से शकील, साजिद और जावेद तथा दूसरे पक्ष से परवेज, फैसल और मोमीन के बीच लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात विवाद ने तूल पकड़ लिया और अखलाक के घर के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई और एक-दूसरे पर पथराव किया गया।
पथराव के दौरान दूसरे पक्ष की गुडिया को चोटें आ गईं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ स्तुति सिंह और थाना प्रभारी धीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों के कुल छह आरोपियों के खिलाफ पथराव और बलवा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

गांव लुहारी में पथराव के बाद जांच करतीं सीओ, व घायल युवती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें