फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बरात में हुए विवाद में बीच बचाव करने गए व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर में बरात में हुई कहासुनी में बीच बचाव करने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान व्यक्ति की सोने की चेन में भी यहां गिर गई थी। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी निवासी शिवकुमार ने बताया कि छह मई की शाम शनि निवासी गांव घुंघराला की बरात गांव असरा मुरादपुर में आई थी। उनके छोटे भाई अमित पाल भी बरात में गए थे। बरात में किसी बात को लेकर कुछ युवकों में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी को देख उनके छोटे भाई ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। इस पर रोहित, मोनू, राजू व अर्जुन निवासी गांव असरा ने अपने हाथों में लिए लाठी डंडों से उनके भाई पर हमला कर दिया था। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए थे, जिन्हें देख आरोपी उनके भाई को जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए थे। हमले में उनके भाई की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और उनके गले की चेन भी यहां गिर गई थी। उन्होंने अपने भाई को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका भाई चलने फिरने से काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने रोहित, मोनू, राजू व अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें