फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचपीडीए कार्यालय के सामने नाले में गिरा व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए कार्यालय के सामने सोमवार सुबह एक व्यक्ति नाले में गिर गया। पुलिस व लोगों ने व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला, व्यक्ति की सांसें चल रही थी। पुलिस ने व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव अच्छेजा निवासी परवीन ने बताया कि उनका निकाह सरफराज (50) निवासी मोहल्ला रशीदनगर लिसाड़ीगेट जिला मेरठ के साथ हुआ था। सरफराज शराब का सेवन भी करते थे, जिस कारण वह अपने बच्चों को लेकर पिछले लगभग 12 वर्षों से अपने मायके गांव अच्छेजा में ही रह रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उनके पति उनसे व बच्चों से मिलने मेरठ से गांव आए थे। समय लगभग सवा 12 बजे उनसे व बच्चों से मिलकर उनके पति यहां से चले गए थे। इसके बाद पति के नाले में पड़े होने की सूचना उन्हें पुलिस के माध्यम से मिली थी। नाले में सरफराज के पड़े होने की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी मनोज सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें को लोगों की मदद से नाले से बाहर निकाला था। इस दौरान सरफराज की सांस चल रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जल्दबाजी दिखाते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत की सूचना मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों को दी थी। सरफराज की मौत पर उनकी पत्नी परवीन व बच्चों को रो रोकर बुरा हाल था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें