फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सराफा कारीगर को घर से बुलाकर ले गए दो बाइक सवार... बेरहमी से मार डाला; रह गया ये सवाल- क्यों की गई हत्या?

Tue, 14 Oct 2025 04:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं। मृतक की पीठ पिटाई के कारण नीली पड़ी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कमल की लाठी डंडों और बेल्ट आदि से बुरी तरह पिटाई की गई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी सराफा कारीगर कमल वर्मा (45) की देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एलएन रोड पर बेरहमी से पीट-पीटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार दो बाइक सवार व्यक्ति किसी काम के बहाने उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे। दोपहर को उनका शव एलएन रोड पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं। पुलिस हत्यारों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन

मृतक के पुत्र अक्षत वर्मा ने बताया कि उनके पिता कमल वर्मा हापुड़ सराफा बाजार में अशोक वर्मा सराफ की दुकान पर करीब 20 वर्षों से काम करते थे। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वे घर पर मौजूद थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें घर से बुलाने पहुंचे थे। उन्होंने पिता से बात की और पिता कुछ देर में लौटकर आने की बात कहते हुए उनके साथ चले गए। इसके बाद वे घर नहीं लौटे।

दोपहर के समय उनका शव देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एलएन रोड पर पड़ा मिला। इस दौरान गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं। मृतक की पीठ पिटाई के कारण नीली पड़ी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कमल की लाठी डंडों और बेल्ट आदि से बुरी तरह पिटाई की गई है। परिवार के लोगों ने किसी से किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है, ऐसे में हत्या के कारणों का पुलिस अभी पता नहीं लगा सकी है।

अस्पताल में भर्ती कराने वालों से भी पुलिस कर रही पूछताछ
कमल वर्मा के एलएन रोड पर पड़े होने की जानकारी पहले पुलिस को न दिए जाने के कारण कमल को अस्पताल ले जाने वाले भी पुलिस के शक के घेरे में आ गए। बताया जा रहा है तीन लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

यह बोले सीओ-
सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मृतक को घर से बुलाकर ले जाने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों की पहचान कर ली जाएगी। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें