फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कल होगा संयुक्त सर्वे, सड़क रोक रहे पोल हटाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर क्षेत्र में सड़कों के बीच खड़े बिजली के खंभों की समस्या के समाधान के लिए दो अप्रैल को संयुक्त सर्वे किया जाएगा। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर ऊर्जा निगम और नगर पालिका परिषद की टीम मिलकर उन स्थानों का निरीक्षण करेगी, जहां खंभों के कारण आवागमन बाधित हो रहा है या विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान पूरे क्षेत्र में ऐसे सभी बिंदुओं को चिह्नित किया जाएगा, जहां बिजली के पोल सड़क या निर्माण कार्य में रुकावट बन रहे हैं। इसके आधार पर पोल शिफ्टिंग की कार्ययोजना तैयार की जाएगी और प्राथमिकता तय कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। नगर पालिका के ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि संयुक्त सर्वे के बाद चिह्नित स्थानों पर बिना देरी कार्रवाई कराई जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर पोल शिफ्ट कराए जाएंगे, जिससे आवागमन और विकास कार्यों में आ रही बाधा खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें