बाबूगढ़ कस्बा निवासी कपिल सिंहल का परचून रिफाइंड ऑयल का गोदाम है। शनिवार सुबह को अचानक गोदाम से धुआं निकलता कुछ लोगों ने देखा। थोड़ी ही देर में गोदाम से आग की लपटें उठने लगी।
हापुड़ के बाबूगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात में स्थित एक रिफाइंड के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग लगने से चार से पांच करोड़ रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी कपिल सिंहल का परचून रिफाइंड ऑयल का गोदाम है। शनिवार सुबह को अचानक गोदाम से धुआं निकलता कुछ लोगों ने देखा। थोड़ी ही देर में गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल को सूचना दी गई।
आबादी में गोदाम होने के कारण लोगों में डर फैल गया कि आग आसपास के मकानों में न फैल जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया। दमकलकर्मी व पुलिस आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए थे।