फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चलती बस की खिड़की से बाहर निकला हाथ कैंटर से टकराया, कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के कट के पास गढ़-स्याना रोड स्थित गांव बहापुर ठेरा के पास सोमवार को चलती डबल डेकर बस की खिड़की से बाहर निकला युवक का हाथ सामने से आ रहे कैंटर की चपेट में आ गया। इससे उसका हाथ कटकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल युवक दिल्ली के मुस्तफाबाद के निवासी हैं और डबल डेकर बस से यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना हाथ बस की खिड़की से बाहर निकाल रखा था। इसी दौरान गढ़ की ओर से आ रहे कैंटर की बस में साइड लगने से हाथ शरीर से अलग होकर सड़क पर गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पहले मेरठ और बाद में दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि घटनास्थल से कटे हुए हाथ को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। युवक का नाम पता नहीं चल पाया है। जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें