फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओए शोएब इसमें बजा..इसमें': बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sun, 16 Nov 2025 10:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

मोहल्ला रफीनगर में शनिवार की सुबह बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के पुरुष व महिलाएं आमने सामने आ गईं। 
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला रफीकनगर में शनिवार की सुबह बच्चों के विवाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वीडियो में एक पक्ष के कुछ युवक महिलाओं से मारपीट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में दोनों पक्षों ने शनिवार की दोपहर बाद ही आपसी समझौता कर लिया था। 

विज्ञापन

मोहल्ला रफीनगर में शनिवार की सुबह बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के पुरुष व महिलाएं आमने सामने आ गईं। वीडियो में एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष की महिलाओं को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

मारपीट में कई महिलाओं के भी चोटिल होने की सूचना मिली है। रविवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झगड़ा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी आरोपी फरार हो गए। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी और शनिवार की दोपहर बाद ही आपसी सहमति से समझौता भी कर लिया गया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामले में समझौता कर लिया गया था। हालांकि पुलिस ने इसके बाद भी दोनों पक्षों के लोगों को मुचलका से पाबंद किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें