फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर हुए घायल, बिना चालक 50 मीटर दौड़ी बाइक

Sat, 15 Nov 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

पुलिस के अनुसार बाइक गाजियाबाद से हापुड़ की दिशा में आ रही थी। हादसे के समय बाइक पर गांव कांवी निवासी भोपाल और उनका पुत्र चरण सिंह सवार थे। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर वाहन सीधे रेलिंग से भिड़ा, जिससे दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बिना ड्राइवर के दौड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवा ढाबा के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर रेलिंग से टकराई, जिस पर सवार दो पिता पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि बाइक चालक के बिना ही करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ती हुई ढाबा पार्किंग में घुस गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बाइक गाजियाबाद से हापुड़ की दिशा में आ रही थी। हादसे के समय बाइक पर गांव कांवी निवासी भोपाल और उनका पुत्र चरण सिंह सवार थे। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर वाहन सीधे रेलिंग से भिड़ा, जिससे दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक के गिरने के बाद भी बाइक लगभग पचास मीटर तक हाइवे पर भागती रही और आगे जाकर ढाबे की पार्किंग में जाकर रुकी।
विज्ञापन

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उपचार जारी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा होती है। उन्होंने वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें