फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रक की टक्कर से हुई थी पिता व उनके तीन बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास 13 जुलाई की दोपहर सड़क हादसे में हुई पिता और तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ था। भागने के चक्कर में ट्रक चालक दो बच्चों को कुचलता हुआ निकल गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि 13 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिला शाहजहांपुर के गांव हसनपुर निवासी अशोक अपनी पत्नी रिंकी, पुत्र अनुज, पुत्री मीनाक्षी व राधिका के साथ बाइक से अपने गांव से नोएडा जा रहे थे।
बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में रिंकी को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि हरे रंग की तिरपाल से ढके एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर लगने के बाद आसपास लोगों को रुकते देख आरोपी दोनों बच्चों को कुचलते हुए भाग निकला। वह ट्रक आगे न बढ़ाता तो दो बच्चों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी प्राप्त होने के बाद पुलिस ने ट्रक को ट्रेस करते हुए आरोपी ट्रक चालक फारुक निवासी गांव मुंडाली जिला मेरठ को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है। घटना के दौरान आरोपी ट्रक में डस्ट लेकर काशीपुर से नोएडा जा रहा था।
सीओ ने बताया कि आरोपी टोल पर ट्रेस न हो, इसके लिए उसने टोल से पहले ही धौलाना मार्ग पर ट्रक को मोड़ दिया था और वह धौलाना से होता हुआ नोएडा पहुंचा था। पुलिस नंबर ट्रेस करते हुए आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें