फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्रांसफार्मरों की मिली खेप,शहर से देहात तक दूर होगा बिजली संकट

विज्ञापन
गांव दतियाना बिजलीघर में रखे बिजली के नए ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। शहर और देहात अंचल के ओवरलोड और लॉ वोल्टेज वाले क्षेत्रों में बेहतर सप्लाई के लिए ऊर्जा निगम को ट्रांसफार्मरों की खेप मिली है। साथ ही 69 विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अप्रैल महीने से पहले ही यह कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली की सप्लाई मिल सके।
विज्ञापन


जिले के तीनों डिवीजन में 54 बिजलीघरों से करीब सवा तीन लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। लेकिन अभी भी शहर, देहात में 200 से अधिक क्षेत्र ऐसे हैं जहां लॉ वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। बिजनेस प्लान में इन क्षेत्रों को निर्बाध सप्लाई देने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए थे।

इन्हें मंजूरी मिलने के बाद अब जिले को ट्रांसफार्मरों की खेप मिलनी शुरू हो गई है। अलग अलग बिजलीघरों पर ट्रांसफार्मर भिजवाए गए हैं, जहां से इन्हें प्रभावित इलाकों में लगवाया जाएगा। इसके अलावा अलग अलग बिजलीघरों से जुड़ी 69 विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन




-64 स्थानों पर लगेंगे नए ट्रांसफार्मर-

दो महीने के अंदर जिले के तीनों डिवीजन में 64 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही 122 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को इन कार्यों से बेहतर सप्लाई मिल सकेगी।

-

-ये कार्य किए गए हैं शुरू-

*ग्रामीण अंचल में ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए 1521 स्थानों पर लगेंगे फ्यूज।

*9 बिजलीघरों की होगी क्षमता वृद्धि।

*विभिन्न क्षमता की 69 लाइनें होंगी दुरस्त।

*ट्रांसफार्मर प्रोटेक्शन के होंगे 20 कार्य।



-39 करोड़ के कार्यों को जल्द मिलेगी मंजूरी-

जिले में 39 करोड़ से होने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिन्हें जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। इन कार्यों के चलते जिले में बिजली संबंधी समस्याएं नहीं रहेंगी। आरडीएसएस योजना से जुड़े कार्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे।



कोट

जिले में ऊर्जीकरण का कार्य जारी है। नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। लाइनों को भी दुरस्त कराया जा रहा है। गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें